अक्षय कुमार और रवीना टंडन फिर से स्क्रीन शेयर करेंगे। यह जोड़ी 20 साल बाद बड़े पर्दे पर दोबारा देखने को मिलेगी। अक्षय और रवीना फिल्म वेलकम-3 में साथ काम करेंगे। एक वक्त पर अक्षय और रवीना को बॉलीवुड की हिट जोड़ी माना जाता था।
दोनों ने एक साथ मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और बारूद जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। एक समय पर इनके अफेयर की खबरें थीं। बात सगाई तक भी जा पहुंची थी। हालांकि किसी वजह से दोनों अलग हो गए। 2004 के बाद दोनों ने साथ में कभी फिल्में नहीं कीं।
रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने वेलकम 3 में साथ काम करने के लिए हाथ मिला लिया है। उन्हें दोबारा साथ आने में 20 साल लग गए। वेलकम 3 के मेकर्स ने इसे मुमकिन बना दिया है। वेलकम के तीसरे पार्ट का नाम वेलकम टू जंगल होगा। यह एक एडवेंचरस कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म प्रोग्रेस में है, जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।