अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में शुमार हैं, जो फिल्मों से बंपर कमाई के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद में भी सबसे आगे रहते हैं। अक्षय को पिछले कुछ समय से उनकी फिल्मों के लिए निशाने पर लिया जा रहा है, क्योंकि वे लगातार पिट भी रही हैं, इसके बावजूद जब किसी की मदद की बात हो तो वह झट से खड़े हो जाते हैं।

अब उन्होंने दिल्ली की रहने वाली एक लड़की की मदद की है। पच्चीस साल की इस लड़की के हार्ट में • दिक्कत थी और उसका हार्ट ट्रांसप्लांट होना है। लेकिन उस लड़की या परिवार के पास इतने पैसे नहीं कि हार्ट ट्रांसप्लांट हो सके।

अक्षय कुमार को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने 15 लाख रुपये उस लड़की को डोनेट कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की का नाम आयुषी शर्मा है, जिसके बारे में अक्षय को फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया था। आयुषी के दादा ने अक्षय कुमार का आभार जताया है और खूब तारीफ की है।

इस बारे में योगेंद्र अरूण ने कहा है कि मैंना चंद्रप्रकाश द्विवेदी से कहा था कि मैं अक्षयजी से पैसे ले लूंगा, लेकिन मुझे उनका आभार जताने और इस नेक काम के बारे में बात करने की इजाजत दी जाए। अक्षय की तारीफ करने के साथ ही योगेंद्र ने पोती आयुषी की हालत के बारे में भी बताया।