ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चर्चित कपल माने जाते हैं। दोनों सशक्त अभिनय भी करते हैं। लंबे वक्त की डेटिंग के बाद इस खूबसूरत जोड़ी ने पिछले साल शादी की। हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे के संग अपने साथ के बारे में बात की है। इन्होंने यह खुलासा भी किया कि साथ रहते हुए इन पर एक-दूसरे का क्या असर पड़ा है। अली फजल में क्या बदलाव हुए हैं? इस बारे में ऋचा ने कहा कि वह अब ज्यादा खुश दिखते हैं। वह केयरिंग हैं और बहुत प्यारे हैं। अब उनकी जिंदगी में पहले के मुकाबले काफी स्थिरता आ गई है। वहीं अली फजल ने हंसते हुए कहा कि ऋचा ने इन सभी खूबियों से रूबरू होने में उनकी मदद की है'। 

एक ही इंडस्ट्री में रहते हुए अक्सर ऋचा और अली को साथ काम करते हुए देखा जाता है। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है। जब पूछा गया कि क्या उनके बीच कुछ मसलों को लेकर असहमति भी होती है? तो इस पर ऋचा ने कहा कि दोनों के बीच काफी ज्यादा असहमतियां रहती हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। फजल ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि दोनों के बीच असहमतियां हैं। इसके बाद दोनों इसका दिलचस्प तरीके से समाधान ढूंढते हैं। उनकी पहली फिल्म में ऐसा हुआ था, और जब वह उसे देखते हैं तो खुशी और गर्व महसूस करते हैं।