रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख खान ने कश्मीर में शूट हुए गाने 'तुम क्या मिले' की शूटिंग से पहले उनकी मदद की थी। आलिया ने बताया गाने की शूटिंग से पहले वह नर्वस थीं क्योंकि उन्होंने भी अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में इश्क वाला लव गाने के बाद इस तरह का गाना कभी नहीं किया था। तभी फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने उनसे शाहरुख खान से टिप्स लेने के लिए कहा। आलिया ने किंग खान को कॉल किया तब उन्होंने कहा, घर आजा सुहाना भी यह सीखना चाहती है तो मैं दोनों को साथ में सिखाउंगा। तू गाना लेके आजा । फिर शाहरुख ने आलिया और बेटी को लिपसिंग सिखाई।

बता दें, शाहरुख की बेटी सुहाना भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चिज' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 2016 में साथ किया था काम शाहरुख खान और आलिया भट्ट के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ने 2016 में आई फिल्म डियर जिंदगी में साथ काम किया था। उन्होंने डार्लिंग्स का सह-निर्माण भी किया था, जिसमें आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं। पिछले साल, शाहरुख खान ने आलिया और रणबीर की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में भी कैमियो किया था। करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। रॉकी और रानी में रणवीर आलिया के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सारा अली खान, वरुण धवन और अनन्या पांडे का कैमियो भी है।