आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक हैं और दोनों अपने पैरंटहुड को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। मां बनने के करीब एक महीने बाद से आलिया अपनी फिटनेस और कमिटमेंट्स को लेकर एक्टिव हो गई हैं। अक्सर वह वर्कआउट करने के लिए बाहर निकलती दिखती हैं।
बीती रात आलिया और रणबीर मुंबई के प्रेस क्लब में पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातें भी कीं। हालांकि, इस प्रेस मीट का जो हिस्सा सबका दिल जीत रहा है वो आलिया के सॉन्ग वाला मौका है। हालांकि, आलिया गाते-गाते इस गाने की लिरिक्स ही भूल गई और फिर रणबीर ने उनकी मदद की।
पापाराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर मौजूद आलिया और रणबीर का यह वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर कपूर से गाने को कहती हैं और बोलती हैं- बेटा गाना गाओ, जिसपर रणबीर स्माइल करते हैं और उन्हें गाने को कहते हैं।