जा ब्राजील में नेटफ्लिक्स टुडूम इवेंट होने जा रहा है। आलिया भट्ट भी इस इवेंट में शामिल होने वाली हैं। इवेंट से पहले आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का प्रमोशन कर रही हैं। आलिया इस फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी। नेटफ्लिक्स टुडूम इवेंट में इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के पोस्टर और ट्रेलर दिखाए जाएंगे दुनिया भर में इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। पिंक सैटिन आउटफिट में फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा कि वो अभी से जेट लेग से जूझ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बार्बी को जेट लेग हो गया है। इस पोस्ट पर करीना कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- आप बेस्ट क्यों हैं ?.. क्योंकि आप हैं। आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
आलिया हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी
आलिया की फिल्म हार्ट पर स्टोन में उनके साथ गल गैडोट और जैमी डॉरनेन भी नजर आएंगी। गल गैडोट ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रमोशन से जुड़े वीडियोज शेयर किए। इस वीडियो में तीनों एक्टर्स किसी हॉल के सेंटर स्टेज पर खड़े हैं। ऑडियंस इन एक्टर्स के लिए चीयर कर रही है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पुर्तगाली में लिखा- कमाल का स्टूडियो और सेटअप तैयार किया गया है, थैंक यू ब्राजील! अलिया भट्ट ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है। आलिया ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि वो अभी से जेट लेग से जूझ रही हैं।