कुछ वक्त पहले खबर आ रही थी कि अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की जवान का ऑफर ठुकरा दिया है, लेकिन अब चर्चा है कि एक्टर ने तो इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसके बाद से फैन्स खुशी से झूम रहे हैं और वो बड़े पर्दे पर जवान के साथ पुष्पा का यूनियन देखने को बेकरार हैं। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया गया है कि जवान में अल्लू अर्जुन हैं या नहीं। लेकिन तगड़ा बज है कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म साइन कर ली थी और अब उन्होंने गुपचुप तरीके से शूट भी पूरा कर लिया है।

फैन्स अगली फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली है, लेकिन चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है। फिल्म से शाहरुख का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैन्स इसके लिए बेताब हैं। इसी बीच जब खबर आई थी कि जवान में कैमियो करेंगे, तो फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं था। पर इन खुशियों को तब ग्रहण लग गया था जब कहा गया कि एक्टर ने रोल ठुकरा दिया है। अब असली बात क्या है, यह तो कुछ ऑफिशियली कन्फर्म होने पर ही पता चलेगा।

पर फिलहाल तो यह खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन ने जवान में अपना कैमियो शूट कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जब अल्लू अर्जुन मुंबई आए थे तो वह किसी फंक्शन या अन्य काम के सिलसिले में नहीं बल्कि जवान की शूटिंग के लिए आए थे। कहा जा रहा है कि अब ईद पर जवान का टीजर रिलीज होगा और उसी के साथ मेकर्स अल्लू अर्जुन की झलक दिखाते हुए ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। जवान का टीजर ईद पर सलमान खान की टाइगर 3 के साथ रिलीज किया जाएगा।