बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में सलमान खान अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल, हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान, सलमान खान ने उन्हें मिल रही जान से मारने की धमकियों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली Y+ सुरक्षा को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया। सलमान खान ने कहा, 'अभी मेरे आसपास इतने सारे शेर हैं। मेरे साथ इतनी बंदूकें चल रही हैं कि मैं खुद भी इन दिनों बहुत डरा हुआ हूं।' अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सलमान खान के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत ने सलमान खान की Y+ सुरक्षा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि देश अब सुरक्षित हाथों में है इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, "सलमान खान को केंद्र से सुरक्षा मिल रही है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा मिल रही है, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है।" कंगना रनौत ने उन्हें मिली सुरक्षा के बारे में भी बताया और कहा कि जब मुझे धमकी दी गई तो मुझे भी सरकार से सुरक्षा मिली। आज देश सुरक्षित हाथों में है।