अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा। इस ब्लॉग को पढ़ कर शायद आपकी आंखें नम हो जाएंगी। बिग बी ने लिखा कि वे मुंबई की बारिश में अपनी कार से कहीं जा रहे थे। अचानक एक स्टॉप पर गाड़ी रुकी। एक बच्ची भीगते हुए आई। उसके हाथ में गजरे का एक पूरा गुच्छा था। उस बच्ची की आंखों में कुछ पाने की उम्मीद नज़र आ रही थी।

अमिताभ ने बच्ची से पूरे गुच्छे का दाम पूछ लिया। बच्ची चौंक गई, क्योंकि उसको कभी किसी ने ये ऑफर नहीं दिया था। उसने दबी आवाज में 500 रुपए मांगे। अमिताभ भावुक हो गए। उन्होंने बच्ची को 5000 रुपए दिए और गजरे का पूरा गुच्छा खरीद लिया। बिग बी ने बच्ची को देख कार का शीशा डाउन किया अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- उस बच्ची के हाथ मेरे कार के शीशे तक भी नहीं आ पा रहे थे। उसकी आंखों में देखने पर लग रहा था कि जैसे उसके ऊपर अपने बड़ों का पेट भरने की जिम्मेदारी है।

अमिताभ बोले- मैंने बच्ची से कहा कि तुम्हें क्या चाहिए। उसने मुझे गजरे का गुच्छा दिखाया। मैंने खरीदने की इच्छा जताई, दाम भी पूछा। बच्ची ने पूरे गुच्छे में से एक गजरा निकाला। उसने दबी और सहमी आवाज में कहा...500 रुपए। ये सुनते ही मेरी आंखें थोड़ी गीली हो गई। मैंने तुरंत नोटों की एक गड्डी निकाली और उसकी तरफ कर दिया। मुझे पता नहीं था कि वो पैसे कितने थे। शायद 4 से 5 हजार रुपए तो होंगे ही उसके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी।