अमिताभ बच्चन ने होममेड स्लिंग बैग पहने हुए फोटो शेयर की है। 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर घायल होने के करीब तीन हफ्ते बाद रविवार शाम को अमिताभ ने जलसा से अपने फैंस को ग्रीट किया। सोमवार को उन्होंने अपने ब्लॉग पर स्लिंग बैग पहने फैंस को ग्रीट करते हुए फोटोज शेयर कीं। फैंस से मिलने के लिए अमिताभ ने वाइट कुर्ता- पजामा और जूते पहने। उन्होंने वाइट और ब्लैक कलर का जैकेट भी पहना। उन्होंने ग्रे शॉल ओड़ा और अपने हाथ में स्लिंग बैग लटकाए नजर आए।
अमिताभ हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए अपने फैंस से मिले। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- और काम चल रहा है। मेरे वेल विशर्स ने मुझे खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है। मुझे अभी भी प्यार मिल रहा है। इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। मैं आज होममेड स्लिंग और ग्रे कलर में हूं। हां, कान के पीछे कुछ बाल भी अब ग्रे हो गए हैं। अभी उनका ख्याल करने का समय नहीं है। लेकिन, अब जब काम वापस बुला रहा है तो दोबारा जुट जाऊंगा। अमिताभ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अभी के लिए 'याम' में सांस ले चुका हूं। अब काम पर जा रहा हूं। इसे लेकर नाराजगी है, मनाही है, मंजूरी तो बिल्कुल भी नहीं है।