अमिताभ बच्चन आमतौर पर वो नंगे पैर अपने फैंस से मिलने जाते हैं पर इस बार वो जूते पहनकर फैंस के सामने पहुंचे। ऐसा करने की वजह अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर बताई । अमिताभ अक्सर जलसा के बाहर मौजूद अपने फैंस से मिलने नंगे पैर ही जाते हैं। दरअसल, अमिताभ ने नंगे पैर शूटिंग की, जिसकी वजह से उनके पैरों में छाले पड़ गए। यही वजह रही कि वो फैंस के सामने नंगे पैर नहीं जा पाए।
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, 'आज एक बड़ा चेंज देखने को मिला... जूते ... क्योंकि मैंने कल पूरे दिन नंगे पैर शूटिंग की। इसके चलते मेरे पैरों में छाले पड़ गए। पहले भी इसी तरह के एक इंसीडेंट ने काफी वक्त तक मुझे परेशान किया था इसलिए सावधानी बरत रहा हूं।' बिग बी ने आगे लिखा, 'इस बार तो मैं सभी से मिलने जूतों में आ गया पर अगली बार ऐसा नहीं होगा। अब मैं चलता हूं। मुझे अपने डायलॉग्स और लाइन्स पड़ने जाना है।'
बच्चन ने एआई कंपनी में किया इन्वेस्ट
वहीं अमिताभ से जुड़ी एक और खबर सामने आई बिग बी ने हाल ही में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेट करने वाली कंपनी आईकॉन्ज स्टूडियो में इन्वेस्ट किया है। इस बारे में कंपनी ने एक ट्वीट शेयर कर जानकारी दी। एआई बेस्ड स्टार्ट अप में इन्वेस्ट कर चुके हैं कई सेलेब्स कंपनी ने लिखा, 'हमारे लिए यह एक आइकॉनिक मोमेंट है। देश के सबसे बड़े आइकन अमिताभ बच्चन हमारी जर्नी में शामिल हुए हैं। हम मिलकर जेनरेटिव एआई की ताकत का लाभ उठाएंगे।