अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मुंबई के एंटीलिया में एक समारोह में सगाई की। फंक्शन अंबानी परिवार ने मुंबई में अपने निवास एंटीलिया में रखा था। इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और कई सेलेब्स शामिल हुए।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी प्रेमिका राधिका मर्चेंट ने दिसंबर 2022 में रोका किया था और गुरुवार को दोनों की सगाई हो गई।
अभी हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थी। अब, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने आखिरकार सगाई कर ली है और सगाई की पार्टी सितारों से भरी हुई थी और इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, उनकी बेटी आराध्या, अक्षय कुमार, करण जौहर, किरण राव, सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, मीजान जाफ़री, अनिल अंबानी, राजकुमार हिरानी और अन्य लोग शामिल हुए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में पहुंचने वाले पहले सितारों में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर शामिल थे। सचिन तेंदुलकर एथेनिक कुर्ता पायजामा में डैपर दिख रहे थे, और उनकी पत्नी अंजलि पारंपरिक नीली साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हरे एथनिक सूट में नज़र आईं, जबकि उनकी बेटी आराध्या को बेज रंग की अनारकली ड्रेस में देखा गया। किरण राव भी वेन्यू पर पहुंचीं और पैपराजी को पोज दिए। मैटेलिक रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके ऊपर उन्होंने ग्रे जैकेट पहनी हुई थी। अक्षय कुमार मैरून कुर्ता और ब्लैक पायजामा में एंटीलिया पहुंचे, जबकि करण जौहर ने काले और बेज रंग के एथनिक परिधान में धूम मचाई।
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ पहुंचे और पिंक एथनिक कुर्ते में नजर आए। गायिका श्रेया घोषाल, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा और अन्य को भी फंक्शन में देखा गया।
अंबानी परिवार ने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। राधिका मर्चेंट गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं अनंत अंबानी ब्लू कुर्ते में नजर आए। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल ने अनंत और राधिका के साथ एंटीलिया में तस्वीरें खिंचवाईं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने आज अंबानी निवास एंटीलिया में एक समारोह में सगाई कर ली। परिवार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अंबानी अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सगाई समारोह में शामिल हुए। यह गोल धना और चुनरी विधि जैसे गुजराती हिंदू अनुष्ठानों के साथ एक पारंपरिक समारोह था।