बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर भी फीफा वर्ल्ड कप का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। जिसके चलते एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी इन दिनों अपनी फेवरेट टीम को खेलते देखने के लिए कतर पहुंची हैं। सेमीफाइनल के दौरान अनन्या अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनकी दोस्त शनाया और उनके पिता संजय कपूर भी थे। इसकी एक झलक अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या को कतर एयरवेज और वहां की सरकार ने सेमीफाइनल मैच के लिए इनवाइट किया था। अनन्या पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंची थीं। बता दें कि उनके पिता चंकी पांडे फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं।

अनन्या और शनाया ने अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेले गए मैच का लुत्फ उठाया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में संजय कपूर के हाथों में अर्जेंटीना की जर्सी नजर आ रही है। वहीं अनन्या भी अर्जेंटीना की जर्सी पहने पोज देती नजर आ रही हैं।

अनन्या पांडे ने मैच देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस पल को कितना मिस कर रही हैं। अनन्या के पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि वह अपनी आंखों के सामने अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया मैच को लाइव देखकर कितनी खुश हो रही थीं।

इसी बीच एक्ट्रेस ने फुटबॉलर डेविड बेकहम की एक झलक भी शेयर की है। बता दें कि अनन्या अर्जेंटीना का समर्थन कर रही थीं। अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी। यह अगले साल ईद पर रिलीज होगी। पूजा एक बार फिर 29 जून 2023 को आ रही है।