अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैक्रे के साथ 16 मार्च को शादी रचाने जा रही हैं। इससे पहले प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया जो बांद्रा में अपने घर पर ही रखा था। इस पार्टी में अनन्या पांडे और उनके भाई अहान पांडे भी नजर आए। इससे पहले अलाना पांडे ने अपनी शादी से पहले बैचलर पार्टी बाली में रखी थी और इसकी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।

अनन्या पांडे और अहान ने घर से बाहर निकलकर पपराजियों के सामने पोज भी दिए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि ड्रेस कोर्ड वाइट रखा गया था। वाइट ड्रेस में अनन्या पांडे काफी जंच रही थीं। हालांकि, इस पार्टी में चंकी पांडे और भावना पांडे को पपराजियों ने मिस कर दिया। अनन्या पांडे ने इस पार्टी से अपने भाई के साथ अपनी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। बता दें कि हाल ही में अलाना ने बैचलरेट पार्टी रखी। इस पार्टी की कई तस्वीरें अलाना ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थीं।

बता दें कि अलाना और उनके बॉयफ्रेंड आइवर लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। साल 2021 के अंत में ही उन्होंने शादी के लिए प्रपोजल वाला पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में आइवर घुटनों के बल बैठकर अलाना को शादी के लिए प्रपोज करते दिखे थे और रेत पर लिखा था- मैरी मी? बता दें कि अलाना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दो बार शादी रचाएंगी, एक बार इंडिया में और दूसरी बार अमेरिका में।