भारतीय बाक्स आफिस पर हाल के दौर में कुछ फिल्मों ने जबर्दस्त कलेक्शन कर फिल्म इंडस्ट्री को गुलजार कर दिया है। अब संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने थिएटर्स में इतिहास रच दिया है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने 7 सौ करोड़ का कलेक्शन नौ दिन में करके गदर और पठान को पीछे छोड़ दिया है।

एनिमल ने दूसरे वीकेंड में भी वह कलेक्शन किया है जो कई फिल्मो को पहले दिन नहीं मिलता है। यह फिल्म अब सीधा शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर जवान और पठान को टक्कर दे रही है। सनी की गदर को यह पीछे छोड़ चुकी है।

रणबीर की क्राइम थ्रिलर के लिए दर्शकों की दीवानगी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है।  फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार अवतार पर ऑडियंस दिल हार बैठी है और इसी के साथ सिनेमाघरों में 'एनिमल' को देखने के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है।

01 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अपने कई बोल्ड सीन के कारण भी सुर्ख़ियों में है।