बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर के बीच का प्यार इंडस्ट्री में किसी से छुपा नहीं है। दोनों हर मौके पर एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।
अर्जुन को अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बहन पर प्यार लुटाते भी देखा जा सकता है। वहीं, हाल ही में अर्जुन की लाडली बहन अंशुला ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। अपनी बहन को रैंप पर देखकर अर्जुन खुद को रोक नहीं पाए और सबके सामने अपनी खुशी जाहिर की।
अंशुला कपूर ने हाल ही में मुंबई में फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इस बीच अर्जुन अपनी बहन का साथ देने के लिए पहुंचे थे। बहन को रैंप वॉक करते देख अर्जुन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
अंशुला के मंच पर आते ही अर्जुन जोर से ताली बजाने लगे और फिर वह अपनी कुर्सी से उठकर अपनी बहन का हौसला बढ़ाने लगे। यह देखकर अंशुला समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। अंशुला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।