सलमान खान के भाई अरबाज खान आज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बहन अर्पिता के घर पर निकाह समारोह आयोजित किया गया। पूरा कार्यक्रम बहुत ही सादगी से और करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। जब अरबाज दूसरी बार शादी कर रहे हैं तो सलमान खान ने एक्स भाभी मलायका अरोड़ा को क्रिसमस के लिए खास गिफ्ट हैंपर भेजा है।
अरबाज और मलायका की शादी 1998 में हुई थी। हालांकि, 2017 में उनका तलाक हो गया। उसके बाद कुछ समय तक अरबाज का जॉर्जिया एंड्रा के साथ अफेयर रहा। कुछ समय पहले जॉर्जिया ने घोषणा की थी कि उनका और अरबाज का ब्रेकअप हो गया है।
वहीं जब अरबाज दूसरी बार शादी कर रहे हैं तो सलमान खान ने एक्स भाभी मलायका अरोड़ा को क्रिसमस के लिए खास गिफ्ट हैंपर भेजा। इस गिफ्ट हैंपर की तस्वीरें खुद मलाइका ने सोशल मीडिया पर शेयर की और सलमान को इस उदार तोहफे के लिए धन्यवाद दिया।
शुरुआत में कहा गया था कि सलमान, मलायका और अर्जुन कपूर के रिश्ते से नाराज हैं। उन्होंने मलायका के अलावा अर्जुन कपूर के साथ भी अबोला किया था। हालाँकि, अब माना जा रहा है कि सलमान इस कड़वाहट को भूल गए हैं क्योंकि उन्होंने मलायका को क्रिसमस का तोहफा भेजा है। इस उपहार में हॉट चॉकलेट पाउडर, सांता टोपी और अन्य सामान शामिल हैं।