द कपिल शर्मा शो का अपकमिंग एपिसोड और भी मजेदार होनेवाला है। क्योकि शो में आरजे नावेद भी नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में नावेद अर्चना पूरण सिंह की हाउस हेल्प भाग्यश्री के साथ प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा जीतू राज से पूछते हैं- जीतू जी, आप अपना चेहरा किसी को कभी नहीं दिखाते हैं, तो क्या आधार कार्ड में आपकी फोटो है या फिर थंब इम्प्रेशन ? आरजे जीतू राज ये सुनते ही जोर से हंस पड़ते हैं। इनके अलावा यहां अनमोल और मलिष्का भी हैं।
कपिल आरजे अनमोल से कहते हैं- आपको अमृता राव मिली है। और मुझे वड़ा पाव, जरा डिफरेंस देखिए। इसके बाद कपिल नावेद की तरफ बढ़ते हैं और कहते हैं कि वह अर्चना की हाउस हेल्प के साथ प्रैंक करके दिखाएं।
नावेद फौरन अर्चना पूरण सिंह की हाउस हेल्प को फोन लगाते हैं। नावेद फोन लगाकर कहते हैं- हां जी मैडम, आप कौन बोल रहे हो? इस पर उधर से अर्चना की मेड कहती हैं- आप कौन बोल रहे हो। नावेद कहते हैं- मैडम इनका फोन मिला है, ये पीकर टल्ली पड़ी हैं, आकर ले जाओ न इनको। मेड फिर से कहती है- नहीं, मैडम कभी ऐसा नहीं करती है, वो तो पीती ही नहीं हैं। इसके आगे और क्या होता है, वो अब शो में नजर आएगा।
ज्ञात हो कि बीते रविवार को क्रिकेटर क्रिस गेल और ब्रेट ली शो में पहुंचे थे और एपिसोड में खूब धमाका हुआ।