शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बॉलीवुड एंट्री का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शाहरुख खान के साथ-साथ उनके बेटे आर्यनको भी फैन्स फिल्मों में देखना चाहते है। हालांकि, एक्टिंग से तो नहीं लेकिन डायरेक्शन से आर्यन अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे भी मजेदार ये है कि आर्यन किसी और को नहीं बल्कि अपनी पहली फिल्म में अपने पापा शाहरुख खान को ही निर्देशित करेंगे।

जी हां, शाहरुख खान की विरासत को कुछ अलग अंदाज में बढ़ाने के लिए उनके लाडले आर्यन खान ने कदम बढ़ा दिया है। दरअसल आर्यन ने अपनी पहली ऐड फिल्म शूट की है और इसी से डायरेक्शन की दुनिया में पहली बार उन्होंने अपना हाथ आजमाया है। मजेदार ये है कि इस वीडियो में शाहरुख खान की झलकियां नजर आ रही हैं और ये काफी इम्प्रेसिव भी लग रहा है।   https://www.instagram.com/reel/CraZ9Ewv636/?utm_source=ig_web_copy_link

याद दिला दें कि कुछ महीने पहले दिसंबर में आर्यन खान ने अपने दोस्तों बंटी और लेटी के साथ अपने लग्ज़री स्ट्रीटवेयर बैंड के बारे में फैंस को हिंट देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से वीडियो में शाहरुख खान की झलक देखी जा सकती है, आर्यन ने आने वाले 24 घंटों में इस पूरी ऐड फिल्म को देखने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है।

ये वास्तव में आर्यन के लिए खुशी का एक बेहद खास पल है क्योंकि उन्हें अपने पहले डायरेक्टोरियल प्रॉजेक्ट में अपने ही पापा शाहरुख को निर्देशित करने का मौका मिला है। इस वीडियो क्लिप पर फिल्म इंडस्ट्री के काफी लोगों ने उनकी तारीफ की है। सुहाना खान ने भी दिल की इमोजी शेयर कर भाई के इस काम पर प्यार बरसाया है।