ट्विटर पर Ask srk ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख खान ने नए साल के मौके पर अपने फैंस को ऑप्शन दिया था, कि वे उनसे कोई भी हल्के-फुल्के सवाल पूछ सकते हैं। इसी के चलते फैंस ने शाहरुख से दिल खोलकर कुछ इसी तरह के अजब-गजब सवाल पूछे हैं।
शाहरुख बहुत कुछ बताने के मूड में हैं और वहीं शाहरुख के फैंस भी अपने सवालों के जबाव का पाने के लिए उत्सुक हैं। कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो मज़े लेने का मौका नही छोड़ रहे हैं। लेकिन शाहरुख भी खूब घिसे हुए इंसान हैं। मज़े लेने वाले फैन्स के भी मज़े ले लेते हैं।
दरअसल Ask SRK के दौरान एक फैन्स ने शाहरुख से पूछा कि आपके पास एक ओटीपी आया होगा ज़रा बताइएगा।
इस पर शाहरुख अपने फैंस का इशारा समझ गए और उत्तर देते हुए लिखा कि भाई मैं, मशहूर हूँ मेरे पास कोई ओटीपी नही आते बल्कि वेंडर खुद आकर सामान दे जाते हैं। मतलब नहले पे दहला ठोकते हुए शाहरुख ने अपने फैन्स को नाराज़ किये बिना एक दम सटीक जबाव दे दिया।
Ask srk को लेकर बहुत सारे फैन्स एक्टिव हैं। एक ब्लू टिक वाले फैन ने आरोप लगाया कि यदि मेरे पास ब्लू टिक नही होता तो srk का उत्तर मेरे पास भी आता।
किसी ने पूछा कि आप मुझसे कब मिलोगे,तो किसी ने कहा कि आप पर गौरी गुस्सा होती है क्या। शाहरुख के सवालों की लंबी फेहरिस्त है और फैंस की नज़र शाहरुख के जबाव पर टिकी है।