बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर पिछले 10 साल से साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो नेपोटिज्म सबसे ज्यादा है पर वहां इसके बारे में बात नहीं होती। हालांकि, इस बारे में बॉलीवुड में ज्यादा चर्चा होती है। अविका, जल्द ही रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' में नजर आएंगी। 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' को महेश भट्ट ने लिखा है। विक्रम भट्ट ने प्रोड्यूस किया है,और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने इसे डायरेक्ट किया है।
आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अविका ने कहा, 'देखिए जब स्टार पावर की बात आती है तो साउथ में पूरा यही खेल है। जब हम नेपोटिज्म की बात करते हैं तो साउथ में यह सबसे ज्यादा और एकदम सामने है। बस फर्क इतना है कि वहां इस बारे में कोई बात नहीं करता। वहां की ऑडियंस भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती।
'अविका ने आगे कहा, 'वहीं बॉलीवुड में तो बस एक बायस क्रिएट चुका है। यहां जो भी फिल्म बनती है उसे पहले ही जज कर लिया जाता है। एक वक्त था जब बॉलीवुड ने साउथ की कई फिल्मों का रीमेक बनाया और इसकी वजह से लोगों को आज भी लगता है कि हम सिर्फ कॉपी करते हैं।'