बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म किया था। नोरा का बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में नोरा दिल खोलकर डांस करती और अपने किलर मूव्स से अपने फैन्स का मनोरंजन करती दिखाई दे रही हैं। 

नोरा फैशन और अपने डांस मूव्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।। नोरा ने अपने ही गाने 'साकी साकी' पर डांस किया था। वीडियो में एक बैकग्राउंड डांसर नोरा के साथ अजीब तरह से विहेव करता नज़र आ रहा है। बैकग्राउंड डांसर की ये गलत़ हरकत कैमरे की आँख से भी नहीं बच पाई और ये कैमरे में कैद हो गई। एक्ट्रेस के साथ बैकग्राउंड डांसर की बदतमीजी देख लोग आपस में ही बात करते रहे।

नोरा फतेही के डांस वीडियो को उनके फैन क्लब्स ने विभिन्न इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में साझा किया था। जिसमें नोरा को फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल और ब्राजील के बीच मैच का आनंद लेते हुए देखा गया था। वह अपने गाने लाइट द स्काई को स्टेडियम में बजाते देख चौंक गईं और वह इस पर झूम भी उठी थीं। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कॉन्सर्ट से झलकियां भी साझा की थीं।