आईपीएल का फाइनल 28 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल से पहले मैदान में क्लोजिंग सेरेमनी भी की जाएगी। इसमें रैपर डिवाइन, किंग डीजे न्यूक्लिया और सिंगर जोनिता गांधी अपनी परफॉरमेंस देंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। सेरेमनी 28 अप्रैल को फाइनल से पहले 6 बजे होगी।
डिवाईन मुंबई से है, उनके उपर गली फिल्म भी बनी है। 2022 की आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान और एक्टर रणवीर सिंह ने परफॉर्म किया था। ओपनिंग सेरेमनी भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई थी। सेरेमनी देखने के लिए सवा लाख दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। मंदिरा बेदी ने करीब 55 मिनट चली ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट किया। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।
मुंबई-चेन्नई लगातार दो बार मुकाबले जीत चुका, गुजरात के पास भी मौका: आईपीएल के इतिहास में केवल दो टीमों ने लगातार दो बार खिताब जीता है। पहली चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरी मुंबई इंडियंस | इसके आलावा अब गुजरात टाइटंस के पास भी लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस क्वालिफायर 2 का मुकाबला जाएगा। इसका विजेता फाइनल में चेन्नई के खिलाफ खेलेगा।