एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपना लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति लेकर आ रहे हैं। गुडन्यूज ये है कि इस शो में हिस्सा लेने वाले दर्शकों के लिए केबीसी के 15वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के लिए शनिवार रात से पंजीकरण शुरू हो गया है। खुद अमिताभ बच्चन ने इसकी घोषणा की। आइए बताते हैं कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें और अन्य जानकारी । https://twitter.com/SrBachchan/status/1652015913749848065?s=20

80 साल के अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा, 'कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 15वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल रात नौ बजे से शुरू हो गए हैं।' इस ट्वीट के साथ ही फैंस शो के लिए बेकरार हो गए। वहीं ढेरों यूजर्स ये खोजने लगे कि आखिर केबीसी का रजिस्ट्रेशन करना कैसे हैं। तो चलिए आसान स्टेप्स जानिए और आप भी करें कौन बनेगा करोड़पति के लिए पंजीकरण । बता दें अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति शो के शुरू होने के बाद से इसके होस्ट की भूमिका अदा करके खूब लोकप्रियता हासिल की।

केबीसी को साल 2007 में तीसरे सीजन को किंग खान शाहरुख खान ने भी होस्ट किया था। रजिस्ट्रेशन करने के दो तरीके हैं। पहला तो आप स्स् के जरिए भी पंजीकृत कर सकते हैं तो दूसरा ऐप के जरिए। मोबाइल फोन से रजिस्ट्रेशन के लिए मैसेज में केबीसी टाइप कीजिए। फिर स्पेस दबाईए और सही सवाल का जवाब लिखिए, फिर स्पेस दबाये और अपनी उम्र नंबर में लिखिए। फिर एक और स्पेस दीजिए और मेल / फीमेल / ओ लिखिए और मैसेज 509093 पर भेजिए ।