‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,'दस' और सलमान खान की 'रेडी' जैसी जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई में सांताक्रूज विश्राम घाट उनका अंतिम संस्कार किया गया। हिंदी सिनेमा के गिनती के चेहरे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कोई भी बड़ा स्टार अंतिम संस्कार में दिखाई नहीं दिया। 

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन 29 दिसंबर को निधन हो गया था। नितिन मनमोहन को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें  वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था।  ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म 'रेडी' का भी निर्माण किया था। 

नितिन के अंतिम संस्कार में अभिनेता फरदीन खान, किरण कुमार, निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार, निर्देशक गुड्डू धनोवा, निर्देशक आशु त्रिखा व नितिन मनमोहन के कुछ नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए। ये सितारे नितिन मनमोहन की पत्नी रीता, बेटे सोहम और बेटी प्राची को दिलासा देते नज़र आये। 

नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे थे। मनमोहन को 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे।