शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म पठान को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फ़िल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज़ के साथ ही विवादों से घिर गया है। इस गाने को लेकर यूजर्स शाहरुख और दीपिका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
शाहरुख़-दीपिका के बाद अब सोशल मीडिया पर बीजेपी के सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन शुक्ला का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रवि किशन एक गाने पर एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट होते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल वीडियो में रवि किशन के साथ नज़र आ रही एक्ट्रेस ने भी भगवा रंग की साड़ी पहन रखी है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है, यूजर्स का कहना है, कि ये करें तो ठीक है हम करें तो ठीक नहीं।
गौरतलब है, कि फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से ही इस पर विवाद खड़ा हो गया है। गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर एक हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है। साथ ही मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध भी किया है। अब देखना यह होगा कि विवादों के बीच शाहरुख और दीपिका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है।