भारतीय सेना पर एक्टेस ऋचा चड्ढा के ट्वीट को लेकर अब बॉलीवुड ही दो फाड़ नज़र आ रहा है। एक ओर जहां ऋचा चड्ढा का विरोध हो रहा है वहीं  ऋचा के समर्थन में भी आवाज बुलंद होने लगी है। चरित्र अभिनेता प्रकाश राज अब ऋचा के समर्थन में खुलकर आ गए हैं।   

ऋचा के सपोर्ट में आए प्रकाश राज ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर लिखा- "अक्षय आपसे यह उम्मीद नहीं थी। आपने जो कहा वह निंदनीय है। ऋचा चड्ढा आपसे ज्यादा इस देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।" साथ ही प्रकाश राज ने लिखा कि हां, हम ऋचा आपके साथ खड़े हैं।। हम समझते हैं कि आप अपने ट्वीट से क्या कहना चाह रही हैं।

इससे पहले अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, अशोक पंडित और सौम्या टंडन ने ऋचा के ट्वीट को लेकर सवाल उठाये थे। चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के POK को लेकर दिए गए बयान पर ट्वीट किया था। आर्मी अफसर के बयान पर एक्ट्रेस के ट्वीट को लेकर अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढ़ा को फटकार लगाई थी। 

अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा को किए अपने ट्वीट में लिखा कि यह देखकर बहुत दुख हुआ। हमारे सशस्त्र बलों के प्रति कृतज्ञता को कभी नहीं भूलना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं। इसके साथ ही एक्टर ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया। 

इतना ही नहीं 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि मैं इस व्यवहार को देखकर बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। यह वास्तव में भारत विरोधी लगता है। दिल की बात जुबान पर चढ़ती है और फिर ये लोग पूछते हैं कि दर्शक बॉलीवुड का बहिष्कार क्यों करना चाहते हैं?

गौरतलब है, कि इस ट्वीट को ऋचा ने डिलीट कर दिया था। और इस मामले पर ऋचा चड्ढा ने माफी भी मांगी थी, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने लिखा कि मेरे दादाजी भी आर्मी में थे। वह सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत थे। भारत-चीन युद्ध के दौरान उन्हें पैर में गोली लगी थी। यह मेरे खून में है। अगर सेना में कोई शहीद होता है तो पूरा परिवार प्रभावित होता है। सेना में अगर कोई घायल हो भी जाता है तो बहुत दर्द होता है और मैं उस दर्द को बखूबी महसूस करता हूं। यह मेरे लिए इमोशनल इश्यू है।