आदिपुरुष के संवादों पर विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने बदलाव की घोषणा की थी। तमाम बदलावों के साथ यह फिल्म सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित हो रही है। लेकिन मेकर्स ने फिर एक बड़ी गलती कर दी है। डायलॉग्स में तो बदलाव किया गया है लेकिन लिप-सिंकिंग से मामला और बिगड़ता नज़र आ रहा है।
फिल्म रिलीज़ के बाद हर कोई फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को बुरा-भला कह रहा था। ऐसे में मेकर्स के पास इन लाइनों को बदलने के अलावा कोई दूसरा सॉल्यूशन नहीं था। इसी के चलते सभी विवादित डायलॉग्स को बदलने का ऐलान किया था। एक सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी कर फिल्म दिखाई जाएगी।
सभी आपत्तिजनक डायलॉग्स को बदल दिया गया है। हनुमानजी का हो या रावण का, मेकर्स ने उन पांच डायलॉग्स को बदलने का काम किया है, जो दर्शकों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। इन सभी बदलावों के साथ फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि इतनी बड़ी फिल्म के लिए सिर्फ री-डबिंग डायलॉग से काम नहीं चलेगा। हालाँकि, यह भी सच है कि एक बनी-बनाई फिल्म को एडिट करने के लिए बहुत अधिक संपादन की आवश्यकता होती है।
आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसमें पहले ही बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 16 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। लेकिन जैसे-जैसे दिन निकले, रविवार के मुकाबले 'आदिपुरुष' की कमाई में 75% से ज्यादा की गिरावट आई। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 69 करोड़ रुपए की कमाई की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म का कलेक्शन महज 16 करोड़ रुपए रहा। वहीं अगर आज की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि फिल्म की लंका लग चुकी है।