नीना गुप्ता अपने बोल्ड बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वो गुरुवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आईं। सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक पुराना किस्सा शेयर किया। नीना ने कहा कि एक बार वो किसी सीरियल की शूटिंग कर रही थीं। सीरियल में उन्हें अपने को-स्टार को किस करना था।
नीना ने कहा कि इस सीन के लिए वे मेंटली और फिजिकली तैयार नहीं थीं। हालांकि नीना ने इसे एक चैलेंज के तौर पर लिया। उन्होंने किसिंग सीन तो दे दिया लेकिन उसके बाद उन्हें अपना मुंह डेटॉल से साफ करना पड़ा। नीना ने कहा- अगर ये सीन कटा नहीं होता तो टीवी पर पहला किसिंग सीन होता।
दशकों पुरानी बात है, मुझे सीरियल दिल्लगी में अपने को-स्टार दिलीप धवन के साथ लिप लॉक करना था। मैं उन्हें पर्सनली जानती नहीं थी। मानसिक और शारीरिक रूप से मैं ये सीन करने के लिए तैयार भी नहीं थी। मैं काफी ज्यादा नर्वस फील कर रही थी। एक रात पहले सो भी नहीं पाई। थी। नीना ने आगे कहा- मैंने आखिरकार खुद को समझाया। मैंने खुद से कहा कि मैं एक एक्टर हूं और मुझे ये करना ही पड़ेगा। एक एक्टर को हंसने से लेकर रोने तक, हर एक सीन करने होते हैं।