जाह्नवी कपूर कथित तौर पर ओरहान अवतरमणि को डेट कर रही हैं। दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने कहा, "ओरहान और जान्हवी बिल्कुल अलग हैं।"

जब जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री ली तो ये कहा जा रहा था, कि वे अपने को-स्टार ईशान खट्टर को डेट कर रही थी। हालांकि, रिश्ते की अफवाहों की पुष्टि या खंडन करने के लिए दोनों कभी भी सामने नहीं आए। लेकिन अब ये कहा जा रहा है, कि जाह्नवी इन दिनों ओरहान अवतरमनी के साथ रिलेशनशिप में हैं में हैं, जो कि हर बी-टाउन सेलेब्रिटी के दोस्त हैं। 

हाल ही में जान्हवी ने ओरहान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि जब ओरहान उसके आसपास होता है तो उसे घर जैसा महसूस होता है। अब उनके कॉमन फ्रेंड ने दोनों के डेटिंग की खबरों पर खुलकर बात की है।

जान्हवी और ओरहान दोनों के करीबी एक दोस्त ने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ दोस्त हैं और दोनों के बीच रिलेशनशिप जैसा कुछ भी नहीं है। एक कॉमन फ्रेंड ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "उनके मन में कभी भी एक-दूसरे के लिए रोमांटिक फीलिंग्स नहीं थीं। ओरहान और जाह्नवी बिल्कुल अलग हैं। हां, वे दोस्त हैं- दोनों के बीच बस इतना ही है।"

इस बीच एक इंटरव्यू में जान्हवी खुद को ओरहान की तारीफ करते नहीं रोक पाईं। "मैं ओरी को वर्षों से जानती हूं और वह ऐसा व्यक्ति है जिसके साथ मुझे न केवल इतना मज़ा आता है, बल्कि वह लंबे समय से मेरे साथ है। जब वह आसपास होता है तो घर जैसा लगता है, और मैं उस पर बहुत विश्वास करती हूं। मुझे लगता है कि दोस्तों को ढूंढना दुर्लभ है, वो अपने दोस्तों के लिए जिस तरह से खड़ा होता है, वह आपके साथ हमेशा रहता है। वो एक महान इंसान है "।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आएंगी। दोनों ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के पास मिस्टर एंड मिसेज माही भी रिलीज के लिए कतार में हैं। वह आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं।