बिग बॉस 16 के शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर शादी के बंधन .. में बंधने जा रही हैं। दलजीत कौर ने यूके बेस्ड बिजनसमैन निखिल से सगाई भी कर ली है। वह मार्च 2023 में शादी के बंधन में बचेंगी। दलजीत कौर ने अपनी लवस्टोरी भी सुनाई और बेटे के बारे में भी बताया। दलजीत कौर और शालीन का एक बेटा भी है जो दलजीत के साथ ही रहते हैं।

याद कीजिए बिग बॉस 16 में जब शालीन को सलमान खान ने लताड़ लगाई थी तो उन्होंने कहा था कि तुम अपना सोचो दलजीत अपनी जिंदगी में खुश हैं और उन्हें उनका प्यार मिल गया है। इस पर शालीन ने कहा था कि वह उनके लिए बहुत खुश हैं।

दलजीत कौर जल्द ही शादी करने वाली हैं। उन्हें जिंदगी में एक बार फिर प्यार नसीब हुआ है। वह सपनों के राजकुमार के साथ अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी। बताया ये भी जा रहा है कि दलजीत शादी के बाद अपने नौ साल के बेटे जेडन के साथ लंदन चली जाएंगी।

वह इस बारे में साझा करते हुए कहती हैं, शादी मार्च में है। अभी शुरुआत में मैं कुछ सालों के लिए नैरोबी (अफ्रीका) जाउंगी क्योंकि निखिल अभी काम के लिए वहीं रहते हैं। इसके बाद फिर वापस हम लोग लंदन आ जाएंगे। निखिल लंदन में ही जन्मे थे।