फिल्मों को कुछ साल पहले ही अलविदा कह चुकीं दंगल गर्ल जायरा वसीम हिजाब के सपोर्ट में पहले भी अपनी बातें सबके सामने रख चुकी हैं और अब फिर रखी है। दरअसल इस वक्त जायरा वसीम उस पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने खाना खाने के दौरान नकाब पहनने को लेकर अपनी चॉइस पर कुछ तीखी बातें कही हैं। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में पिछले साल हिजाब को लेकर मचे विवाद के दौरान भी वह सामने आई थीं और अपनी राय रखी थी।
फिल्मों को छोड़ चुकीं जायरा का लेटेस्ट पोस्ट पर इसी को लेकर है, जिसमें उन्होंने हिजाब पहनकर खाना खाने को अपनी चॉइस बताया है। किसी ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें एक मुस्लिम लड़की नकाब में है और वह खाना खाने के दौरान भी अपने चेहरे से इसे हटा नहीं रही। इस तस्वीर को शेयर करने वाले ने सवाल किया है कि क्या ये एक ह्यूमन बीइंग की चॉइस है? एक्ट्रेस जायरा वसीम ने उनके इस सवाल का जवाब दिया है।
उन्होंने इस फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा, मैंने हाल ही में एक शादी अटेंड की। मैंने भी सेम ऐसे ही खाना खाया। ये साफ तौर पर मेरी अपनी चॉइस थी। जबकि मेरे चारों ओर सभी मुझे घूर रहे थे कि मैं अपना नकाब हटाऊंगी, मैंने ऐसा नहीं किया। ये हम आपके लिए नहीं करते, इससे डील करना सीखिए।