ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रियंका अपनी सीरीज सिटाडेल गढ़ के प्रचार में व्यस्त हैं। मुंबई में इसका प्रमोशन करने के बाद प्रियंका हाल ही में लंदन के लिए रवाना हुई। प्रियंका पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ लंदन में हैं।
सीरीज के प्रमोशन के बीच प्रियंका को शुक्रवार को जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में भाग लेते देखा गया। उनकी एक नई तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है और फैंस इसे देखने के बाद सातवें आसमान पर हैं। इस फोटो में वह अपनी भाभी यानी कि जेठानी सोफी टर्नर के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर को फैन क्लब ने शेयर किया है। https://twitter.com/filmfare/status/1647835569324707841?s=20
तस्वीर में प्रियंका कलरफुल बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक तरफ बालों से पेयर किया है। वहीं सोफी येलो को ऑर्ड आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर के लिए एक साथ पोज देते हुए दोनों काफी स्टनिंग लग रही हैं। प्रियंका से ज्यादा उनकी जेठानी की चर्चा हो रही है।
तस्वीर के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही उनके चाहने वाले उन पर फिदा हो गए। एक फैन ने लिखा- वे अच्छी दिख रही हैं। एक फैन ने लिखा, वाइव्स डिपार्टमेंट में जोनस ब्रदर्स लकी हैं। एक कमेंट में यह भी लिखा है, द क्वीन्स ।