ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी।
इस फिल्म का स्पिरिट ऑफ फाइटर नाम से 57 सेकेंड का टीजर 15 अगस्त को रिलीज हुआ था जिसमें ऋतिक,दीपिका और अनिल कपूर के एयरफोर्स ऑफिसर लुक सामने आए थे।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर कर लिखा- फाइटर फिल्म की शूटिंग खत्म हुई। सिद्धार्थ ने 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण साथ नजर दिखाई देंगे।