शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' का फर्स्ट लुक सामने आया है। यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज होगा, जिसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म के पहले गाने के रिलीज को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
गाने का फर्स्ट लुक शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें दीपिका पादुकोण गोल्डन कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। कैप्शन में शाहरुख ने लिखा कि बेशर्म रंग के रिलीज़ का समय लगभग आ गया है। गाना 12 दिसंबर को आ रहा है। 25 जनवरी 2023 को यशराज मूवी के साथ पठान का जश्न मनाएं। फ़िल्म एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।"
फिल्म निर्माता के आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। टीजर और फिल्म के पोस्टर्स ने फैंस के दिल में हलचल पैदा कर दी है। फिल्म की कहानी के बारे में फैंस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। क्योंकि अभी इसका ट्रेलर या प्रोमो रिलीज नहीं हुआ है।
कहानी जो भी हो लेकिन फैंस को शाहरुख और दीपिका की फ़िल्म पठान का बेसब्री से इंतज़ार है। ये देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख पठान का जादू चलाने में कितने कामयाब होते हैं।