टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के घर में खुशियां आ गई हैं। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। उन्होंने एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है। दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

टीवी स्टार शोएब इब्राहिम ने कहा है कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। अभिनेता ने बताया कि आज सुबह 21 जून को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है।

हालांकि, यह प्री-मेच्योर डिलीवरी थी लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, सब ठीक है। इस खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस में खुशी की लहर है।