रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया के निशाने पर भी आ गई हैं।
वीडियो में दीपिका चिखलिया 'सैयां दिल में आना रे' गाने पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ दीपिका ने लिखा- ड्रेसिंग अप हम सिर्फ अपने चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए करते हैं। दीपिका की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक ओर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दीपिका को ट्रोल भी किया जा रहा है।
एक यूजर ने लिखा, 'सीता मां को प्रणाम, बहुत ही बेहतरीन डांस किया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर मैम, आप बिल्कुल सीता मां लग रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको और आपके पोस्ट को देखकर चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाती है।
वहीं दूसरी और दीपिका के इस वीडियो से आहत भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-इस रूप में मैं आपको नहीं देख सकता हूं और आपसे गुजारिश है कि आप छवि बनाए रखें।