बॉलीवुड में शादियों  के इस सीजन में कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधे हैं। सन्नी देओल के बेटे करन देओल भी हाल ही में शादी के करने वाले सबसे क्यूट कपल बन गए रहैं। शादी के बाद परिवार और करीबियों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों की ओर से भी कपल को उनके शादीशुदा जीवन के लिए बधाईयां और संदेश देने का सिलसिला चल रहा है।

एक्टर अनुपम खेर भी कपल को आशीर्वाद देने और शादी में शामिल होने पहुंचे थे। अनुपम खेर ने कपल के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके बधाई संदेश भी लिखा है।

“सबसे प्यारे करण और दृशा देओल को शादी की बधाई! पूरे #Deol परिवार को मेरी शुभकामनाएं। वे हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे अद्भुत, वास्तविक और दयालु लोगों में से एक हैं। मैं उनके लिए बहुत प्यार महसूस करता हूँ! भगवान उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दे!❤😍❤”

करण देओल-दृशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करण देओल ने शादी के मंडप से तस्वीरें शेयर की हैं। सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल ने अपनी लेडी लव दृशा आचार्य से शादी की है। करण और दृशा अब पति-पत्नी हैं। पूरा परिवार नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दे रहा है।

करण और दृशा एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका कपल को बेसब्री से इंतजार था। सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल अपनी लेडी लव दृशा आचार्य से शादी के बंधन में बंध गए। करण अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़ी पर चढ़कर जोर-जोर से चल पड़ा।  

करण और दृशा सात फेरे लेने के बाद एक दूसरे के हो गए हैं। दुल्हन के लुक में दृशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस की निगाहें द्रिशा के ब्राइडल लुक से नहीं हट रही हैं। हैवी ज्वैलरी और ग्लोइंग मेकअप से उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया था।  दूल्हे के रूप में सनी का बेटा करण किसी राजकुमार की तरह लग रहे थे।

क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में करण देओल काफी जंच रहे थे। करण देओल की बारात में पूरा देओल परिवार नज़र आया। दादा धर्मेंद्र भी अपने पोते की शादी में शामिल हुए। भूरे रंग का सूट और सिर पर पगड़ी पहने धर्मेंद्र हैंडसम हंक लग रहे थे। पोते करण की बारात को लेकर दादा धर्मेंद्र का टशन देखने मिला। करण की बारात में धर्मेंद्र ने जमकर डांस किया। ढोल पर डांस करते हुए धर्मेंद्र की एक फोटो और वीडियो भी वायरल है।

दूल्हे के पिता यानी सनी देओल इस वक्त सबसे ज्यादा खुश दिखे, क्योंकि उनका लाडला बेटा करण अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर रहा है। बेटे की बारात में सनी देओल ने हरे और सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर लाल रंग की पगड़ी भी बांध रखी है। ससुर बनने जा रहे सनी का स्वैग देखते ही बन रहा था।