टीवी की संस्कारी बहू देवोलीना भट्टाचार्या ने कोर्ट मैरिज कर ली है। देवोलीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। तस्वीरों में देवोलीना दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ियां, कलीरें, माथे पर मांग-टीका, झुमके, नेकपीस, बिंदी... देवोलीना दुल्हन की तरह तैयार होकर कार में बैठी नज़र आ रही हैं। लेकिन फैंस उनके दूल्हे के बारे में जानना चाहते हैं।

जी हां टीवी की पॉपुलर बहू देवोलीना भट्टाचार्य ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए शादी कर ली है। अभी तक इनकी शादी को एक प्रैंक माना जा रहा था। लेकिन ये कहा जा रहा है, कि सच में देवोलीना ने कोर्ट मैरिज कर ली है। उनके दोस्त विशाल सिंह ने शादी में शिरकत की और अभिनेत्री की शादी की पुष्टि भी की है। 

बीती रात देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की फोटो पोस्ट की। इसके बाद से इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे। देवोलीना की इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीरों में देवोलीना दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। देवोलीना ने अपनी मेहंदी दिखाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि देवोलीना को बेहद प्यारा पार्टनर मिल गया है। 

देवोलीना ने एक शख्स का हाथ पकड़े हुए फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों हाथों में अंगूठियां हैं। अभी तक देवो  के दूल्हे के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।देवोलीना को ब्राइडल लुक में देख फैंस भी हैरान हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि देवोलीना दुल्हन बन गई हैं। क्योंकि उनकी शादी की कोई चर्चा ही नहीं हो रही थी। मंगलवार को अचानक देवोलीना का हल्दी वाला वीडियो सामने आया। 

फिर बुधवार को एक्ट्रेस ने ब्राइडल लुक में एक फोटो शेयर की। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि देवोलीना का दूल्हा कौन है? देवोलीना किसकी दुल्हनिया बनी हैं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। कई लोगों का मानना था कि देवो की शादी नहीं हो रही है, ये सब नौटंकी है। इससे पहले भी देवोलीना ने अपने दोस्त विशाल सिंह के साथ सगाई का वीडियो शेयर किया था। देवोलीना की अचानक सगाई ने लोगों को चौंका दिया। बाद में पता चला कि देवोलीना और विशाल ने यह पूरा प्रैंक अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए किया था। 

इस बार भी देवोलीना का अचानक से सामने आने वाला दुल्हन का लुक फैंस को काफी परेशान कर रहा है। लेकिन अब एक्ट्रेस की एक दोस्त ने सफाई दी है कि ये कोई प्रैंक नहीं है, वो असल में शादीशुदा हैं। इस सब के बाद देवोलीना को बधाई देना तो बनता है। दूल्हा चाहे कोई भी हो लेकिन अब देवोलीना शादीशुदा हैं।