हाल ही में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को दिल्ली के एक इवेंट में साथ देखा गया। ये पहली बार है जब ब्रेकअप के बाद दिशा टाइगर ने साथ में पब्लिक अपीयरेंस दिया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा और टाइगर मुंबई से ये इवेंट अटेंड करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।  

वीडियो में दिशा और टाइगर इवेंट के दौरान एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए हैं और बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिशा और टाइगर के एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

हालांकि, दोनों ने पैपराजी को अलग-अलग पोज दिए। जब टाइगर ने कैमरे के सामने पोज दिए, तब दिशा ने पीछे खड़े होकर उनका इंतजार किया। टाइगर के बाद दिशा कैमरे के सामने आई और पोज दिए। इवेंट में टाइगर श्रॉफ ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ शूज पहने। दिशा पाटनी ने पर्पल क्रॉप टॉप, वाइट पैंट और स्नीकर्स स्टाइल किए। दोनों ने सनग्लासेज भी लगाए हुए थे। इवेंट में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ दिशा के बगल में बैठी नजर आईं। वहीं, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ अपने बेटे के पीछे बैठी थीं।