बिग बॉस 15 के अलावा कई टीवी शोज में नजर आई एक्ट्रेस डोनल बिष्ट फ्रॉड के जाल में फंसने से बच गई। डोनल बिष्ट ने एक फर्जी कास्टिंग का पर्दाफाश किया है और साथ ही सोशल मीडिया पर सभी लोगों को अलर्ट किया है। एक जालसाज करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के नाम पर डोनल बिष्ट को ऑडिशन के लिए मेल भेजा और स्कैम करने की कोशिश की।
इस जालसाज ने करण धर्मा प्रोडक्शन्स की फर्जी आईडी बनाई थी, जिसके जरिए वह लोगों को उल्लू बना रहा था। उसी फर्जी आईडी से फॉड ने मेल भेजा। एक्ट्रेस ने लोगों को अलर्ट करने के साथ ही ट्विटर पर मेल और फर्जी आईडी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। डोनल बिष्ट को पिछले कुछ दिनों से फर्जी कॉल और मेल आ रहे थे, जिनसे वह तंग आ चुकी थीं । आखिरकार उन्होंने इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने का फैसला किया।
https://twitter.com/DonalBisht/status/1655902976538722306?s=20
डोनल बिष्ट ने सोशल मीडिया पर इस फ्रॉड को बेनकाब तो किया ही, साथ ही सभी लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा। इस फ्रॉड ने धर्मा प्रोडक्शन्स के नाम पर फर्जी आईडी बनाई है और उस आईडी से लोगों को स्कैम करने की कोशिश कर रहा है। डोनल बिष्ट ने मेल का स्क्रीनशॉट शेयर कर ट्विटर पर लिखा, कोई मुझे लगातार मेल कर रहा है। मेरा मानना है कि यह धर्मा प्रोडक्शन्स की फेक ईमेल आईडी है। उम्मीद करती हूं कि लोग इसके झांसे में न आएं। अपने इस पोस्ट को डोनल बिष्ट ने ट्विटर पर भी शेयर किया है।