हेमा मालिनी ने मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो से सफर किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की गिनती बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।
भले ही वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से वह सुर्ख़ियों में रहती हैं। हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। ये फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर मुंबई में मेट्रो का सफर करती नजर आ रही हैं। हेमा मालिनी ने अपने सफ़र के दौरान फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक की। हेमामालिनी को सामने देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नज़र आए।
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे कार से मुंबई के उपनगर दहिसर पहुंचने में दो घंटे लगे। यह सफर भी काफी 'उबाऊ' रहा। जिसके बाद मैंने कार की जगह मेट्रो से सफर करने का फैसला किया। जिससे मैं आधे घंटे में अपनी मंजिल तक पहुंच गई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई वीडियो और फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस पिंक शर्ट और व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रही हैं।
वीडियो की शुरुआत में हेमा स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार करती दिख रही हैं। वहीं कुछ मिनट बाद जब मेट्रो वहां पहुंचती है तो एक्ट्रेस वहां खड़े एक व्यक्ति से पूछती है ये दरवाज़े कैसे खुलते हैं। इसके बाद अपने-आप दरवाजा खुलता देखकर ड्रीमगर्ल हैरान रह जाती हैं।
हेमा मालिनी को इस तरह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते देख लोग उनकी काफी तारीफ़ कर रहे हैं। ड्रीमगर्ल का ये ज़मीन से जुड़ा देसी अंदाज़ लोगों को काफी रास आ रहा है।