अभिषेक पाठक द्वारा डायरेक्ट की गई मूवी दृश्यम 2 को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं। दो हफ्तों तक फिल्म का क्रेज जबरदस्त लोगों में बना हुआ देखने को मिला । दृश्यम 2 की  रिलीज के बाद भी कई फिल्में रिलीज हुई। उनकी कहानी भी दर्शकों को पसंद आई, लेकिन किसी भी फिल्म का कलेक्शन दृश्यम 2 का बाल भी बांका नहीं कर सका।

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना के अभिनय से सजी इस फिल्म की कहानी इन 15 दिनों तक भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। पिछले दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ पहुंचे थे।

बाबा का आशीर्वाद उनकी फिल्म को मिलता दिख भी रहा है। दृश्यम 2 पिछले पांच वर्षों में अजय देवगन के करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। पहली दो फिल्मों तान्हाजी और गोलमाल अगेन हैं।