बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से समन मिला है। रणबीर को अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाये जाने की खबर है।
दरअसल रणबीर कपूर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ पर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है। रणबीर कपूर को ये समन पूछताछ के लिए भेजा गया है।
मामले में रणबीर कपूर के अलावा और भी स्टार्स का नाम सामने आ रहा है जो ED की रडार पर हैं। इस लिस्ट में सनी लियोनी, पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, म्यूजिक कंपोज़र विशाल ददलानी तक के नाम शामिल हैं।
फरवरी में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी दुबई में हुई थी जिसमे 200 करोड़ रुपए का खर्च किये जाने की खबर सामने आई थी। शादी में कई सितारों ने परफॉर्मेंस भी दी थी।