मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी शुध्द हिंदी के लिये भी जाने जाते हैं। मगर हाल में उन्होंने बेटी अवा के बारे में बात की और नयी बातें सामने आयीं। दरअसल उन्होंने खुलासा किया कि उनकी बेटी को हिंदी नहीं आती। बेटी की टीचर भी निराश थी क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि मनोज के काम को देखते हुए वह हिंदी सीखेगी।
मनोज ने यह भी कहा कि उनकी बेटी ने एक दोस्त के साथ सोप ओपेरा देखना शुरू कर दिया है, भले ही वह उनकी फिल्में देखना पसंद नहीं करती। मनोज ने कहा कि जब अवा ने बागी 2 के सेट पर उनसे मुलाकात की तो भी उसने मेरी वैन में आकर कहा कि टाइगर श्रॉफ कहां है? मनोज बोले वह हिंदी - विंदी सीख नहीं रही है, लेकिन हिंदी फिल्मों के एक्टर इसके पसंदीदा हैं।
उन्होंने कहा, पूरी अंग्रेज है वो । उसे डांट पड़ती रहती है फिर भी नहीं बोलती वो। पीटीएम में उसकी टीचर ने कहा मनोज जी, यह क्या है, आपकी बेटी मेरी क्लास में है यह जानकर मुझे बहुत खुशी हुई। वह हिंदी भी नहीं बोलती है। वह कहती हैं, मुझे हिंदी आती है। मैंने कहा, बताओ तुम्हारे पापा का नाम क्या है? और उसने जवाब दिया, मेरा पापा... यह मेरे लिए शर्मनाक है।