शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान रिलीज हो गई। जवान ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने सभी भाषाओं में 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन को शामिल करें तो जवान 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है।

फिल्म ने पहले दिन ही करीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह जवान ने सनी देओल की फिल्म ग़दर-2 को ओपनिंग डे के मामले में पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पहले दिन पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं जवान ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। जवान में शाहरुख खान 5 अलग अवतार में नजर आए हैं। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू दोनों में रिलीज हुई है।  

फिल्म जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल अपीयरेंस है।