शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज़ के बाद से ही विवादों में है। कड़े विरोध और बहिष्कार के बावजूद भी गाना अब तक ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इतना ही नहीं गाने को महज 9 दिनों में 100 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
इस बात की जानकारी संगीतकार विशाल ददलानी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने लिखा है, 9 दिनों में 100 मिलियन हर जगह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। आप सभी को धन्यवाद। #पठान #बेशरमरंग #JhoomeJoPathaan 48 मिनट में। उम्मीद है आप लोगों को भी यह पसंद आएगा।
आपको बता दें, कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान का देशभर में विरोध जारी है। फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लग रहा है। राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक भी 'बेशरम रंग' गाने में भगवा रंग का विरोध कर रहे हैं।