सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बारे में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की पोस्ट ने प्रशंसकों में हैरानी है। उनके सारे पोस्ट डिलीट होते देख फैन्स उनसे सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह पूछ रहे थे लेकिन ये सब काजोल का सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट निकला। इसके बाद फैंस काजोल को जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार द्वारा काजोल के साथ एक पोस्ट साझा करने के बाद अब काजोल के सभी इंस्टाग्राम पोस्ट वापस आ गए हैं, जिसमें काजोल की आगामी वेबसीरीज के ट्रायल की झलक दिख रही है। काजोल ने द गुड वाइफ के हिंदी रीमेक द ट्रायल के पोस्टर को कैप्शन के साथ शेयर किया, "जितना कठिन ट्रायल होगा, उतनी ही मुश्किल से वापसी होगी!

12 जून को मेरे कोर्ट रूम ड्रामा #HotstarSpecials #TheTrial - Pyaar. Kanoon. Dhokha का ट्रेलर देखें। #TheTrialOnHotstar।” वीडियो में काजोल को वकील की काली वर्दी में गंभीर एक्सप्रेशन के साथ देखा जा सकता है। इसका ट्रेलर 12 जून को रिलीज होने वाला है। 

इससे पहले काजोल ने अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें कैप्शन लिखा था, "सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में लिखा है, 'मैं अपनी जिंदगी की सबसे कठिन परीक्षा का सामना करने जा रहा हूं।'

अब सारा माज़रा सामने आने के बाद काजोल को फैन्स लताड़ भी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-अब तुम पर कभी भरोसा  नहीं करेंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपने प्रशंसकों के साथ इतना घटिया स्टंट करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए! हमने आप पर भरोसा किया और समर्थन किया, लेकिन यह विश्वासघात है।