मेगास्टार सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर भाईजान ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए, फैंस को शुक्रिया कहा है। सलमान खान ने शनिवार को अपनी फिल्मों के आइकॉनिक सीन्स, डायलॉग और डांस स्टेप्स का कोलाज शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- 35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए, आपके प्यार के लिए शुक्रिया। सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- भाईजान को इंडस्ट्री में काम करते हुए 35 साल हो गए, आपको बहुत-बहुत मुबारक। दूसरे फैन ने लिखा- इसे कहते हैं भाईजान का जलवा। तीसरे फैन ने लिखा- मैं बूढ़ा भी हो जाऊंगा तो भी सलमान खान हमेशा मेरे फेवरेट रहेंगे। इसके अन्य यूजर ने लिखा- बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 35 साल पूरे करने के लिए बधाई और हमे एंटरटेन करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। बता दें कि सलमान ने 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था।