अक्षय कुमार इन दिनों करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले काफी समय से एक्टर के हाथ 1 भी हिट फिल्म नहीं लगी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस का असर खिलाड़ी कुमार की फीस पर भी पड़ा है। हाई-फाई फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले अक्षय ने लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते अपनी फीस घटा ली है।
एक्टर ने अपनी फीस में बड़े पैमाने पर कटौती की है। हर फिल्म के लिए 50- 100 करोड़ तक फीस लेने वाले अक्षय ने लगातार फ्लॉप फिल्में देने के कारण फिल्म ओएमजी 2 के लिए 35 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं खबरें हैं कि फिल्म के लीड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने 5 करोड़ रुपए की फीस ली है।